मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में घर से दवा लेने निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
मिर्जापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ददरा मुतल गांव की रहने वाली महिला घर से दवा लेने के लिए निकली थी , बताया गया कि इमलियां 84 गांव के पास ट्रेन के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार थाना राजगढ़ क्षेत्र के ददरा मुतल गांव की रहने वाली सीता पत्नी राजनारायण उम्र लगभग 55 वर्ष अपनी दवा लेने के लिए घर से निकली थी , शाम तक वह वापस नही लौटी सुबह इमीलिया 84 गांव के सामने चुनार चोपन रेलमार्ग पर महिला का शव मिला , आशंका जताई जा रही है महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से हो गयी , शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,