मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का मिला शव
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई , बताया गया कि लुसा स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि शुक्रवार की रात मिर्जापुर की ओर से जा रही एक मालगाड़ी रात लगभग 1:30 बजे जब स्टेशन पर पहुंची तो मालगाड़ी की गार्ड ने बताया कि सिग्नल के बाहर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है , लूसा स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख़्त कराने का प्रयास में जुटी है , सम्भावना जताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात गुजरी मुरी एक्सप्रेस की ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो सकती है , अज्ञात युवक की शिनाख्त कराई जा रही है आधार कार्ड पर बंगाल लिखा हुआ है, आधार कार्ड की जांच के बाद युवक का सही शिनाख्त हो सकेगा ,