मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में शादी का झांसा देकर बाहर से बुलाये लोगो के साथ ठगी और मारपीट करने वाला गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में जनपद हमीरपुर से कुछ लोगो को षडयंत्र के तहत शादी के रिश्ता का झांसा देकर बुलाया गया, उन लोगो के साथ पैसे की ठगी किया गया, साथ ही मारपीट भी किया गया, मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , बताया गया कि जगतराम पुत्र स्व0 कल्लू निवासी अतरौली घगऊवा, जरिया जनपद हमीरपुर और रामनरायण अग्रवाल पुत्र श्यामचरण अग्रवाल निवासी मोठ, मोठ जनपद झांसी को थाना राजगढ़ क्षेत्र की अभियुक्त रूक्मीना पत्नी पप्पू निवासिनी ग्राम भवानीपुर राजगढ़ द्वारा शादी के रिश्ता के लिये 20 मार्च को बुलाया गया था , इन लोगो को धोखे से बुलाकर मारपीट करते हुए पैसे की मांग किया गया था, पीड़ित द्वारा इस मामले में थाना राजगढ़ में लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 147, 420, 384, 323, 504 भादवि मामला पंजीकृत कर आज कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रूक्मीना पत्नी पप्पू निवासिनी ग्राम भवानीपुर थाना राजगढ़ को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,