मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र में मोबाइल की दुकान मे हुई चोरी का खुलासा तीन गिरफ्तार सामान बरामद
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मोबाइल की दुकान मे चोरी का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गए 19 मोबाइल के साथ अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया , थाना राजगढ़ क्षेत्र में एक सुनील कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद के मोबाइल की दुकान में 23 अगस्त को चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाने पर लिखित तहरीर दी थी , अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना राजगढ़ ने भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों 01. विराट उर्फ मुलायम बिन्द पुत्र शिवालाल बिन्द, 2.पवन कुमार पुत्र सरजू बिन्दु, 3.रामभवन बिन्दु पुत्र राजा राम बिन्द निवसी पैगापुर थाना चुनार को गिरफ्तार किया , उनके कब्जे से चोरी गए सारे सामान को पुलिस ने बरामद कर कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए शातिर चोरो को पुलिस ने जेल भेज दिया ,