मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुच मोदी जी योगी जी के योजना की जमकर चर्चा की
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राजगढ़ के ग्राम देवपुरा में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के योजनाओ की जमकर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत प्रचार वाहन वैन से विकास परक योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया , विकासखंड राजगढ़ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वारा कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, उज्ज्वला योजना, गरीबों का राशन सहित योजना तमाम योजनाओं का लाभार्थियों का फॉर्म भरवा कर लाभान्वित किया, कार्यक्रम में विधायक जी ने गरीबो को कंबल विवरण किया , उसके बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम बरगवां में अखिलेश कुमार सिंह के घर पहुंचकर उनके पुत्र भोलानाथ सिंह की मोटरसाइकिल दुर्घटना मे हुए निधन पर दु:खद प्रकट कर शोक श्रद्धांजली अर्पित की , इसी दौरान विधायक जी को उनके ग्राम गोल्हनपुर से दुःखद समाचार प्राप्त हुआ , की उनकी चाची का देहांत हो गया , दुःखद समाचार सुनकर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सीधा ग्राम गोल्हनपुर
अपने चाचा शंभू नाथ सिंह के निवास पर पहुंचकर अपनी चाची के अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की ,