मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का फेसबुक एकाउंट हैंकरो द्वारा हैंग कर विपक्ष के समर्थन मे पोस्ट किया गया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का फेसबुक एकाउंट को हैंकरो द्वारा हैंग कर उसमे विपक्ष के समर्थन मे पोस्ट किया गया, ये जानकारी जैसे ही आज पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को मिली कि आपके फेसबुक एकाउन्ट से विपक्ष के समर्थन मे पोस्ट किया गया है, जानकारी मिलते ही तत्काल विधायक जी ने कार्रवाई करते हुए अपने अकाउंट को सुरक्षित करवा लिया, और उन्होंने कहा की यह विपक्षियो के हताश हो जाने के कारनामे है, मिर्ज़ापुर सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए गठबन्धन प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है ,