मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक प्रधानमंत्री के कार्यकाल 9 वर्ष को लेकर लालगंज में भरी हुंकार
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज लालगंज हर्षित मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल को पूरा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में जोश और ललकार के साथ सुशासन एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओ को गिनाते हुए 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर नई ऊर्जा के साथ जोश भरा , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए , मोदी सरकार के एक एक जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया , उन्होंने मंच से ललकारते हुए कहा कि आज केन्द्र सरकार की सभी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है , माननीय मोदी जी की प्रेरणा से धारा 370 एवं आयुष्मान भारत के तहत हर गरीब को ₹5 लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा है , हर गरीब को मुफ्त गैस सिलेंडर मिल रहा है , हर गरीबों को राशन मुफ्त मिल रहा है , देशवासियों को बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण देखने को मिल रहा है , रेलवे के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य हो रहा है , अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है , ऐसे तमाम कार्य केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कराये गए है , और आगे भी कराए जा रहे है , कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार एवं संचालन नागेश्वर नाथ तिवारी ने किया , समापन पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा ने किया , कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया , विपुल सिंह , रविशंकर पांडेय सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,