मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर वॉलीबॉल का उदघाट्न करने साउथ कैम्पस पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्माण दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने डा0 अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवनकाल के बारे में दी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और जो सामाजिक रूप से तिरस्कृत थे उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आजीवन संघर्ष किया, डॉक्टर अम्बेडकर कुशल विधिवेत्ता, अर्थशात्री, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे, भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया , जातीय भेदभाव, छुआछूत जैसी तमाम कुरीतियों का विरोध किया और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया , उसके बाद विधायक जी राजीव गांधी दक्षिणी परिसर विश्वविद्यालय क्रीडास्थल बरकछा पहुंचकर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 का उदघाट्न किया , यह कार्यक्रम खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के सौजन्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के उपलक्ष मे आयोजित किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर उदघाट्न करते हुए खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया, खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलो के खिलाड़ी ने भाग लिया है , खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि माननीय मोदी जी माननीय योगी जी की प्रेरणा से खेलो इंडिया खेलो के तहत खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया जा रहा है,