मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चिंता हरण की
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में बैठक कर चिंता हरण की , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विधायक जी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को
संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने एवं एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर संबंध प्रगाण करने तथा वर्ष 2024 मे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आयोजित किया गया है , सभी लोग एकजुट होकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का प्रयत्न करे , कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय जी ने किया , इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, कार्यक्रम संयोजक दिनेश वर्मा ग्राम प्रधान इंस पटेल सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,