मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अहरौरा से लेकर नगर के पालिका परिषद की चुनाव बागडोर संभाली
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र अहरौरा ही नही बल्कि मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए चुनावी बागडोर संभाल सड़को पर निकल लोगो के दरवाजे दरवाजे पहुचकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग मोदी जी और योगी को मजबूत करने की गुहार लगा रहे है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र के अनगढ़ वार्ड नंबर18 में गली गली घूमकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के पक्ष में जनता से वोट मांग जिताने की अपील किया , गली, गली, सड़क सड़क भ्रमण करते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लोगो से कहा कि आप सभी के सहयोग से ही माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के हाथ मजबूत होंगे , तभी आपका नगर स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा , जिस पर लोगो का भरपूर समर्थन मिलता रहा , तो वही दूसरी टाइम शाम होते होते पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुच गये , अहरौरा डीह वार्ड नंबर 23 मे कई जगहों पर नुक्कड़ सभा करके लोगो से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व सभासद के लिए वोट मांग जिताने की अपील किया ,