मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्रिकेट मैच से लेकर नई दुकान व होटल का उदघाट्न कर जौनपुर पहुंचकर गृह प्रवेश में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज कई अन्य कार्यक्रमो के साथ क्रिकेट मैच से लेकर नई दुकान का उदघाट्न करते हुए, विधायक जी जनपद जौनपुर पहुंचकर वहा एक समाजसेवी के यह गृह प्रवेश में भी शामिल होने पहुंचे , मिर्ज़ापुर नगर के तहसील चौराहा पर होटल एस के रेजिडेंसी एवं सोमानी टाईल्स के दुकान का पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विधान परिषद के सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के साथ सामूहिक रूप से फीता काटकर उदघाट्न किया, तो वही दूसरी तरफ चुनार के ग्राम मेड़िया मे स्वo सरोज सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का उदघाट्न करते हुए , कई शादी समारोह में शामिल हुए , उसके बाद विधायक जी जनपद जौनपुर के गोधना ग्राम इलिमपुर के रहने वाले समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुंचकर शामिल होकर पूजा पाठ का प्रसाद ग्रहण किया,