मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज क्षेत्र में दर्जनों लोगो का जाना हाल दुःखद परिजन के पहुचे द्वार
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में पहुचकर क्षेत्र की जनता का हाल जाना , तो वही दूसरी तरफ क्षेत्र में बीते दिनों करीब दर्जन भर दुःखद घटना की ख़बर लगते ही आज उन सभी गांव में पहुचकर पीड़ित परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , सर्व प्रथम विधायक जी ग्राम हिनौता में राकेश सिंह निवास पर पहुचकर उनके बड़े भाई के निधन पर परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट कर ग्राम हिनौता में ही भाजपा के बूथ अध्यक्ष कल्लू पाल की बीते दिनों सड़क दुर्घटना मे निधन का दुःखद समाचार सुनकर उनके घर पहुंचकर अपनी शोक प्रकट कर ग्राम कलवारी पहुच अंकित सिंह पटेल के दादा के अस्वस्थ होने पर उनका हाल-चाल लिया , पटेहरा ग्राम लुरकुठिया राजाराम सिंह उर्फ बाबा के आवास पर उनके परिजनों से मिलकर उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ग्राम सुगनापुर खटखरिया गुद्दर पाल पहलवान के निवास पर पहुच कर उनके भतीजे के निधन पर परिजनों से मिलकर दुःख में शामिल हुए , उसके बाद नगर पालिका परिषद अहरौरा कार्यालय मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पहुचकर नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी एवं सभी सभासद और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठकर किया , वह से विधायक जी ग्राम इमलियाचट्टी चौकिया पहुच प्रेम नारायण सिंह का हाल जाना , उसके बाद ग्राम धौहा के रहने वाले संजय कुमार के निवास पर पहुचकर उनके पिता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया ,