मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में आठ माह की बच्ची के साथ माँ ने कुए में कूद दी जान
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के थाना संतनगर के पड़रियाकला गांव में परिवारिक कलह की वजह से एक माँ ने अपनी नौ माह की मासूम बच्ची के साथ आज कुए में कूदकर जान दे दिया , मिली जानकारी के अनुसार थाना संतनगर के पड़रियाकला गांव की रहने वाली एक महिला के घर मे परिवारिक कलह हुआ जिसको लेकर महिला ने अपनी नौ माह की दुधमुंही बच्ची को साथ लेकर पास के ही कुंए में कूद गई , घटना में दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी , सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना सन्तनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका यशोदा पत्नी शिवसुन्दर उम्र करीब 23 वर्ष व पुत्री यामिनी उम्र करीब-09 माह का शव ग्रामीणों की मदद से कुए से बाहर निकलवाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका यशोदा उपरोक्त की शादी वर्ष-2021 में हुई थी , वही महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को आये दिन दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है , पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,