मिर्ज़ापुर में हाथरस सत्संग में मृत लोगो की आत्मा के शांति के लिए राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक ने निकाला कैंडल मार्च
मिर्ज़ापुर में राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने बड़ी संख्या में लोगो के साथ आज हाथरस सत्संग में मृत लोगो की आत्मा के शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला , कैंडल मार्च की शुरुआत नगर के चौबे टोला रामटेक से हुआ जो संकट मोचन मंदिर तक विभन्न मुहल्लों से होते हुए हाथों में कैंडल, व बैनर पोस्टर के साथ मौन धारण कर आगे बढ़ते रहे , संकट मोचन पहुंचकर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी , मनोज श्रीवास्तव ने सूरज पाल नारायण हरि बाबा को अपराधी बताते हुए कहा की जनता ऐसे ढोंगी बाबाओं के चक्कर में न पड़े, उन्होंने सरकार से बाबा पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई ,