मिर्ज़ापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में आज 28135 मुकदमो का किया गया निस्तारित
मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज कुल 28135 मुकदमो का निस्तारित किया गया , सम्बन्धित न्यायालयों ने 8.28 लाख रूपया जुमार्ना वसूल किया और मृतकों व घायलों को 4.59 करोड़ रूपये प्रतिकर एवार्ड पारित हुआ, जनपद न्यायाधीश अनमोन पाल ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण के साथ बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालतें को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को निस्तारण करने एवं वादकारियों को व्यापक सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए, पारिवारिक न्यायाधीश न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने 25 पारिवारिक मामलों में सुलह-समझौत कराते हुए पति-पत्नी को साथ-साथ रहने के लिए राजीखुशी घर भेजे, पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण राम प्यारे ने 64 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 4 करोड़ 58 लाख, 19 हजार 999 रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये, अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए लाल बाबू यादव ने 503 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और 5.74 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रत्नम श्रीवास्तव ने कुल 2063 मुकदमों का निस्तारण किए और 8 लाख 19 हजार 295/-जुर्माना वसूल किए , ई-चालान यातायात के 2220 चालानो का निस्तारण हुआ और 10 लाख 80 हजार 600/- रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए, इसी तरह अन्य न्यायालय में कुल मिलाकर 28135 मुकदमो का निस्तारित किया गया ,