मिर्ज़ापुर में ठगी के शिकार सैकड़ो पीड़ितों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जनपद में ठगी के शिकार हुए सैकड़ो पीड़ितों उपभोगताओं ने आज जिला कलेक्ट्रेड पहुंचकर ठगी पीड़ित जमाकर्ता बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा , ज्ञापन पत्र के माध्यम से बी यू डी एस एक्ट के तहत पीड़ित उपभोगताओं के पैसे की भुगतान करने की मांग किया , पीड़ितो द्वारा बताया गया कि पूरे जिले के लोगो का कई हजार करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों में जमा हुआ है , आज जिलाधिकारी कार्यालय पर पीड़ित परिवार के लोग जुटे हुए , जिनका आज तक पैसा नही मिला , सरकार ने जो कानून 2019 में बनाया है , उसके तहत सक्षम अधिकारी नियुक्त होंगे और फास्टट्रैक कोर्ट बैठेगी और नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे , कानून बना है कानून का पालन नही हो रहा है इसलिए हम लोग ज्ञापन देने आए है ,