मिर्ज़ापुर में आज अचानक हुई बारिश से पारा गिरा कड़ाके की ठंड ने दिखाया अपना सितम लोग घरों में दुबके
मिर्ज़ापुर में अचानक आज सुबह हुई बारिश से पारा और गिर गया, एक ओर जहाँ शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड को बारिश होने की वजह से और ठिठुरन पैदा कर अपना नया सितम दिखाना शुरू कर दिया , लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है , बिना किसी जरूरी काम के लोग बाहर निकलना मुनासिब नही समझ रहे , जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया , आज सुबह ठंड शीतलहर के बीच अन्य जगहों के साथ मिर्ज़ापुर जनपद में भी बारिश हुई , जिससे तापमान में गिरावट के साथ ठंड और ज्यादा बढ़ गयी , पहले से ही कोहरे के कारण लोगो को सावधानी से बाहर निकल रहे थे, लेकिन आज हुई बारिश के बाद शहर क्षेत्रो में भीड़ कम दिखाई पड़ी , ठिठुरन व ठंड बढ़ने के चलते लोग सुबह से ही घरों में कैद हो गए , प्रदेश के मौसम विज्ञान ने एक दिन पहले ही बारिश की संभावना जताया था , बरहाल पहाड़ो पर हुई बर्फबारी की वजह से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से मिर्ज़ापुर जनपद के लोग भी ठंड से कांप रहे हैं ,