मिर्ज़ापुर पुलिस ने 18 लाख के हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने आज 18 लाख के हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है , जब मुखबिर की सूचना के आधार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज शाहपुर चौसा मोड़ बरकछा कलां के पास से मोटरसाइकिल सवार 1.पिन्टू सोनकर पुत्र स्व0सीताराम निवासी बरकछा कलां थाना कोतवाली देहात, 2.सुभाष कुमार पुत्र विशुन प्रसाद उर्फ नान्हक निवासी ग्राम मानधातापुर बरकछा कलां थाना कोतवाली देहात को रोककर तलाशी के दौरान पिन्टू सोनकर के पास से 80 ग्राम और सुभाष कुमार के पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद होते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया , दोनो अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि हम लोग गैर प्रान्त से हेरोइन लाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री किया करते है , पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए दोनो को जेल भेज दिया ,