मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मण्डल की बैठक व्यापारियों की सुनी समस्या
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आज पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में व्यापार मण्डल की बैठक करते हुए व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उन्हें सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिया , पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद के बैंक प्रबधकों, बैंक मित्रों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पम्प मालिकों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ आज बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना , उनकी सुरक्षा के साथ ही उनके व्यापार में आनी वाली सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रत्येक व्यापारी बन्धु से पूछ कर जानकारी हासिल की साथ ही समस्याओं को दूर करनें के लिए पुलिस के माध्यम सें हर संभव प्रयास करनें की बात कही , पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा सभी व्यापारियों से कहा गया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें , किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें , उक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित व्यपार मण्डल अध्यक्ष, जनपद के व्यापारी, बैक मित्र व अन्य लोग मौजूद रहे ,