मिर्ज़ापुर न्यायालय से दो अलग अलग मामलो में आरोपियों को अर्थदण्ड की सजा सुनाई
मिर्ज़ापुर न्यायालय अपर सिविल जज जू0डि0 कोर्ट नं0-06 के न्यायधीश प्रियम्बदा लाल जी द्वारा अलग अलग मामलो में आज आरोपियों को अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई , पहला मामला थाना जमालपुर में दर्ज मारपीट व गाली-गलौज के मामले में धारा 323, 504 भादवि में आरोपी रामलोचन पुत्र दलसिंगार निवासी बहुआर थाना जमालपुर को न्यायालय उठने तक की सजा एवं ₹ 1500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, तो वही दूसरा मामला भी थाना जमालपुर का ही है , धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियुक्त अवधेश कुमार बियार पुत्र स्व0 सूबेदार निवासी उसरौड़ी थाना बबुरी जनपद चन्दौली को जेल में बिताई गई अवधि तथा न्यायालय उठने तक की सजा व ₹ 1000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ,