मिर्ज़ापुर नगर में योग दिवस को लेकर जन जागरूकता के मद्देनजर निकाली गई छात्र छात्राओं की रैली
मिर्ज़ापुर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह 15 जून से 21जून को जनांदोलन में परिवर्तित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यक्रम 21 जून को स्थान राजकीय इंटर कालेज मुहवरिया मिर्ज़ापुर होगा जिसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी के उद्देश्य से दो दिन पूर्व आज जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के मार्गदर्शन में डॉ.श्रीकांत रजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मीरजापुर, व अन्य लोगो द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रन फॉर योगा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया मीरजापुर के जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इस रैली को सफल बनानें में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ पुलिस विभाग से सराहनीय योगदान दिया, लोगो से अपील की गयी कि 21 जून को राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया मीरजापुर में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस को जनांदोलन में परिवर्तित करने में सहयोग प्रदान करें ,