मिर्ज़ापुर नगर के बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर सड़क धसने से बना बड़ा गढ्ढा पालिका मौन
मिर्ज़ापुर नगर के बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग बिन्नानी धर्मशाला के पीछे वाली मार्ग धसने से एक बड़ा गढ्ढा बन गया है , जिससे श्रद्धालुओं व उस क्षेत्र के आम लोगो को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , यूजर द्वारा भेजे गए फ़ोटो में देखने पर बड़ा गढ्ढा दिखाई पड़ रहा है कि उस गढ्ढे में बाइक भी समा जाए , हमारे एक यूजर ने फ़ोटो शेयर करते हुए बताया कि कई दिन हो गए अभी तक इस गढ्ढे को लेकर नगर पालिका परिषद के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी की सक्रियता नही दिखाई पड़ी , जब कि हमने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता को सारी फ़ोटो व्हाट्सअप पर शेयर कर सारी जानकारी से 23 मई को ही अवगत करा दिया था , लगता है नगर पालिका परिषद किसी बड़ी दुर्घटना होने का इन्तेजार कर रहा है , जब कि इस मार्ग से स्थानीय लोगो के साथ साथ माता के भक्त भी दर्शन पूजन करने आते जाते है , हम आपको बता दे कि यूजर द्वारा वो सभी फोटोज स्क्रीन शार्ट के साथ मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन को भी शेयर किया गया है , उन्ही के जानकारी के आधार पर खबर पुष्ट की जा रही है ,