मिर्ज़ापुर नगर के बथुआ की रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास बेटे की मौत से थी आहत
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ की रहने वाली एक महिला अपने घर मे फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया , बताया गया कि बीते दो दिन पहले उसके एकलौते बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया था, जिसको लेकर उसकी माँ फूलवती आहत थी , आज की आहत माँ अपने बेटे के गम में अपने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया , जिसे वहा मौजूद परिजनों ने देख लिया और दौड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारकर जिला मंडली अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे , महिला के पति राजू द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी फूलवती अपने एकलौते पुत्र की मौत से आहत होने की वजह से इस करने जा रही थी , जिसे हम लोगो ने देख लिया और समय रहते उसे बचा लिया , इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आये है , महिला की हालत सही बताया गया ,