मिर्ज़ापुर नगर के पक्काघाट से गंगा नदी में कूदी नाबालिग युवती का नही चला पता
मिर्ज़ापुर नगर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के पक्काघाट से कल सुबह बुद्धवार को लगभग 09 बजे के आस पास 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने गंगा नदी में कूद गई थी , सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश कराया जा रहा है , खबर लिखे जाने तक तक गंगा नदी में कूदी युवती का गोताखोरों द्वारा कोई पता नही लगाया जा सका था , हम आपको बता दे कि कल सुबह बुद्धवार को थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के नटवा चौकी फारूखी नगर के रहने वाली 15 वर्षीय चुनमुन पुत्री एजाज ने सुबह 09 बजे के आस पास थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के पक्का घाट से गंगा नदी में छलांग लगा दिया था , जो अपने ननिहाल बागकुंजल गिरी में रहा करती थी , बताया गया कि किसी बात से नाराज़ होकर वह गंगा नदी में छलांग लगा दिया था , स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम की मदद से गंगा नदी में युवती की तलाश कराई जा रही है ,