मिर्ज़ापुर ध्वजारोहण करने आ रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की गाड़ी आपस मे टकराई बाल बाल बचे
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायालय में आज 77वे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने आ रहे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की गाड़ी प्रयागराज मिर्ज़ापुर हाइवे पर अचानक जानवर आ जाने से काफिले की गाड़ी आपस मे टकरा कर छतिग्रस्त हो गयी , हादसे में बाल बाल बचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव उनकी गाड़ी हादसे में बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 77वे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय में ध्वजारोहण व वृक्षारोपण करने के लिए आ रहे थे , प्रयागराज मिर्ज़ापुर हाइवे बसही नटवा सैमफोर्ट स्कूल पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से काफिले की गाड़ियां आपस मे टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी , राहत की बात रही कि किसी को भी किसी प्रकार का चोट चपेट नही आयी ,