मिर्ज़ापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में छत से नीचे गिरे 35 वर्षीय युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव में एक युवक शराब के नशे में अपने छत पर जाकर टहल रहा था , बताया गया कि नशे की हालत में वह लड़खड़ा रहा था , और वह छत से नीचे गिर गया , आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला मंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार रंजय विश्वकर्मा पुत्र झल्लू विश्वकर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष बीती रात में शराब पीकर आया था , और वह छत पर चला गया , छत पर जाने के बाद रंजय ने छलांग लगा दी , मृतक युवक पहले से ही शराब पीने का आदि था , युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है , सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,