मिर्ज़ापुर दीवानी न्यायालय परिसर में 09 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
मिर्ज़ापुर जनपद के दीवानी न्यायालय परिसर में 09 सितम्बर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा , अपर जनपद न्यायाधीश लाल बाबू यादव सचिव डी०एल०एस०ए० द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्य न्यायाधिपति सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर, 2023 को समय 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा , परिवार न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय, बाह्य न्यायालय चुनार, बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागंण में जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा , सचिव अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने जनपद के समस्त अधिवक्ताबन्धु एवं वादकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्बन्धित न्यायालयों, समस्त तहसीलों के न्यायालयों एवं जनपद के सभी राजस्व एवं अन्य विभागों के मुकदमों / प्रकरणों को और ई-चालानो, तथा सभी प्रकार के चालानो का निस्तारण ज्यादा से ज्यादा संख्या में कराया जायेगा , साथ ही ऐसे विवाद मामलें व पति-पत्नी के विवाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं हुये हो तथा बैंक ऋण वसूली (एन.पी.ए.खाता), अन्य राजस्व विभागों के प्रकरणों एवं वैवाहिक विवाद जो प्री-लिटीगेशन स्तर के है उन सभी मामलों को निस्तारित कराये जाने का प्रयास किया जायेगा , इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर के कार्यालय में पक्षकार स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है ,