मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने आमजन की सुनी समस्याएं
मिर्ज़ापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जनपद के सभी थाने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने बैठकर आने वाले आमजन की समस्याएं को सुना, प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, उक्त समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना हलिया पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना चुनार पर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण कराया गया, शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाँच के लिए रवाना किया ,