मिर्ज़ापुर थाना सन्तनगर क्षेत्र में 17 वर्षीय बालिका का शव कुँए में उतराया मिला
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के थाना सन्तनगर ग्राम पथरौर में एक दिन पूर्व गायब हुई 17 वर्षीय बालिका का शव कुँए में उतराया मिला , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पथरौर की रहने वाली राधिका पुत्री बुधई उम्र करीब-17 वर्ष का शव गांव के पास एक कुएं में उतराया हुआ होने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना सन्तनगर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकल वाया गया , बालिका के पिता बुधई द्वारा पुलिस को बताया गया कि दिनांकः 21.08.2023 को उनकी पुत्री कुएं से पानी लेने गयी हुई थी , सम्भवतः पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गयी और डूब गयी , हम लोग काफी खोजबीन किये परन्तु नही मिली , आज उसका शव कुंए में उतराया हुआ देखा , थाना सन्तनगर पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,