मिर्ज़ापुर थाना चुनार, राजगढ़, चिल्ह पुलिस ने अलग अलग थानों से तीन गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार बड़ी संख्या में गांजा बरामद
मिर्ज़ापुर जनपद के थाना चुनार, थाना राजगढ़, व थाना चिल्ह पुलिस ने अलग अलग एक-एक गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी संख्या में अवैध गांजा बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चिल्ह उप-निरीक्षक अशुतोष सिंह चौकी प्रभारी चेतगंज द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त विनय पुत्र मोहनलाल निवासी हरसिंहपुर थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया , तो वही थाना चुनार के राजगढ़ पुलिस द्वारा भी 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त बब्लू सोनकर पुत्र राजाराम सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया , इसी क्रम में थाना राजगढ़ पुलिस भी 2.965 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम नदीहार थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया , अलग अलग गिरफ्तार तीनो आरोपियों पर पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,