मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज भैसोड़ पहाड़ पर दर्शनार्थियों से भरी बस में लगी आग सभी सुरक्षित
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ पर आज दर्शनार्थियों को लेकर सीधी मध्य प्रदेश जा रही प्राइवेट बस के डीजल टंकी में अचानक आग लग गयी , आग लगने से हड़कम्प मच गया , बताया जा रहा है कि चलती बस में आग लगने से काफी शोर मचाने लगा , बस रुकते ही उसमे सवार सभी 60 दर्शनार्थियों सही सलामत बाहर निकल गए , तोड़ी देर में ही पूरी बस जलकर खाक हो गयी , बताया गया कि दर्शनार्थियों से भरी पूरी बस नेपाल काठमांडू से सीधी मध्य प्रदेश जा रही थी , बस जैसे ही थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ पर पहुंची तो उसके डीजल टंकी में आग लग गयी , आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची व पुलिस फायर ब्रिगेड जब तक आग पर काबू पाती पूरी बस खाक हो चुकी थी , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत भैसोड़ बलाय पहाड़ के पास दर्शनार्थियों से भरी बस वाहन संख्याः UP62AT 5787 जो काठमाण्डू से 60 दर्शनार्थियों को दर्शनोपरान्त वापस सीधी मध्य प्रदेश लेकर जा रही थी कि अचानक बस में आग लग गयी , बस में सवार सभी दर्शनार्थी सकुशल एवं सुरक्षित है , सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की मदद से आग बुझा दी गयी है, आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है , आवागमन यातायात व्यवस्था सुचारू रुप से जारी है ,