मिर्ज़ापुर जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पुलिस ने धरदबोचा
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार जुआरियो को पुलिस ने घेरा बन्दी कर धरदबोचा मौके से पुलिस ने 9750 रूपये व 52 ताश का पत्ता बरामद कर चारो जुआरियो पर किया कानूनी कार्यवाही पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने पर उ0नि0 कुमार संतोष पुलिस टीम के साथ पहुंच घेरा बन्दी कर जुआ खेल 1.रामविलास पुत्र सुर्यबली निवासी चन्द्रदीपा बस्ती थाना कोतवाली कटरा , 2. आनन्द कुमार अग्रहरी पुत्र स्व0 श्यामलाल निवासी महारानी मंदिर गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा , 3. मनोज खत्री पुत्र केसरी प्रसाद खत्री निवासी तिवारी टोला थाना कोतवाली शहर व 4. संजय बिन्द पुत्र रमाशंकर बिन्द निवासी चन्द्रदीपा थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने मौके से मालफड़ से 9750 रूपये व 52 ताश का पत्ता बरामद किया , थाना कोतवाली कटरा पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही चारो के खिलाफ की गयी ,