मिर्ज़ापुर जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमेाल पाल एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एक-एक बन्दियों से मिलकर जेल में मिल रही भोजन, इलाज, नाश्ता की गुणवत्ता सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, साथ ही बन्दियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ किया , जनपद न्यायाधीश ने बन्दियो से कहा कि जिस किसी के पास यदि अपने पैरवी के लिये अधिवक्ता की व्यवस्था न हो वे कारागार अधीक्षक के माध्यम से मांग कर ले ताकि उन्हें शासकीय अधिवक्ता दिलाकर पैरवी कराया जा सके , निरीक्षण के दौरान पाकशाला, व किचन में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को देख जिला कारागार के अस्पतला, बैरको का भी निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजो से वार्ता कर उन्हे मिल रही दवा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की, कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बन्दियो से सम्पर्क स्थापित करते हुये उनकी समस्याओं को सुना जाय तथा निराकरण भी कराया जाय , निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज लाल बाबू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, जिला कारागार अधीक्षक मौजूद रहें ,