मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने संयुक्त रूप से आज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे, जेल पुलिस कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी , उसके बाद दोनो अधिकारियों ने कारागार, कैदियों की बैरक, भोजनालय, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए , इस दौरान जेल में बंद कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया ,