मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने सात दिवसीय ताईक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पखवाड़ा के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नेवड़िया में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 07 दिवसीय ताईक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन कर छात्राओं को जागरूकता के लिए विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, बालिकाओं को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजना सभी बालिकाओं को शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा भी प्रदान करेगा, ताईक्वांडो ट्रेनरो ने भी अपने कौशल को दिखाया, जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपकी रुचि के लिए है, ताइक्वांडो के लिए जो आवश्यक सामग्री है वह आप सभी को उपलब्ध कराई जाएगी, स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिक निवास करता हैं, बालिकाओं से कहा कि सुबह उठकर एक घंटे व्यायाम अवश्य करें, इससे आप स्वस्थ्य व आपका मस्तिक तरोताजा रहेगा, इस अवसर पर द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा ताईक्वांडो कला प्रदर्शन कर आत्म रक्षा के बारे में उपस्थित बालिकाओं के जानकारी दी गयी,