मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने महापुरुषो की जयंती मनाने को लेकर अधिकारियों संग की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दो अक्टूबर को दो महापुरूषो की जयंती मनाने को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक किया , 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस को इस बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा , जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय , उन्होने कहा कि दोनो महापुरूषो की जयंती मनाये जाने के लिये जो कार्य सौपे गये है वे पूरे मनोयोग से जयती मनाये जाने से पहले ही तैयारिया पूर्ण कर लें , सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के प्रत्येक वार्ड सहित सभी ग्राम पंचायतो विशेषकर मलिन बस्तियों में बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित करायी जाय , उन्होने कहा कि महात्मा गांधी जी के स्वदेशी भावना को का प्रचार प्रसार गोष्ठियों के माध्यम कराया जाय , तो वही बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रातः 06 बजे स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी , जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा भरूहना बिन्नानी कालेज से कलेक्ट्रेट मैराथन तक दौड़ का आयोजन किया जायेगा , 08 बजे सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयो पर ध्वजारोहण के साथ ही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा , जिला अस्पतालों में मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम भी निर्धारित है , सांय लगभग 04 बजे घंटाघर परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक व नगर पालिका के द्वारा चित्र प्रदर्शनी व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जाना कार्यक्रम में निर्धारित हैं , अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रमों के लिये नोडल अधिकारी एवं समाज के बुद्धजीवी वर्ग के लोगो को जिम्मेदारी दी गयी है ,