मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी के निर्देश पर विन्ध्याचल के गंगा घाटो पर सफाई अभियान जोर शोर से शुरू
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बीते दिनों विन्ध्याचल में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका प्रशासन को विंध्यधाम में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था को अतिशीघ्र विशेष अभियान चलाकर विंध्यधाम में साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था सही करने का सख्त निर्देश दिया था , परिणाम स्वरूप दूसरे दिन से ही पालिका प्रशासन द्वारा घाटों की सीढ़ियों पर बाढ़ के पश्चात एकत्र मिट्टी के परतों को पंप लगाकर साफ किया जाने लगा , गंगा घाटो पर लगे विद्युत संयंत्र जो पुछले कुछ हफ्तों से बंद पड़े थे उन्हें भी ठीक करने का काम शुरू हो गया है , उपरोक्त व्यवस्थाओं को ठीक कराने के लिए नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता अंगद गुप्ता स्वयं मौके पर देख रेख करते नजर आए ,