मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र के बिहासड़ा में चार दिन पहले ससुराल पहुंची विवाहिता की संदिग्ध मौत
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के बिहासड़ा गांव में चार दिन पहले ससुराल गयी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच करते हुए मृत्यक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुट गई , मिली जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र की रहने वाली सरोज एक वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था , चार दिन पहले वह अपने पति के साथ बिहासड़ा गांव अपने ससुराल गयी थी , आज उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की ख़बर पता लगा , लड़की के परिजन जिला अस्पताल पर पहुंच गए थे , मौत के कारण का अभी पता नही चल सका है , पुलिस जांच कर रही है ,