मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने परिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर दी जान
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र दोहरी गांव में 23 वर्षीय युवक मुकेश ने परिवारिक कलह की वजह से परेशान होकर मंगलवार की देर रात अपने कमरे का दरवाजा बन्द करके फांसी लगाकर अपनी जान दे दी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही पूरा किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर क्षेत्रांतर्गत दोहरी का रहने वाला मुकेश विश्वकर्मा पुत्र घनश्याम विश्वकर्मा उम्र करीब 23 वर्ष अपने घर में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया , मामला मंगलवार देर रात का है , मिली जानकारी के अनुसार परिवार में किसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया , परिवार वालो को पता तब चला जब देर रात होने पर वह भोजन करने नही आया , तो उसे बुलाने के लिए गए , दरवाजा अंदर से बन्द था , सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना जमालपुर पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर से उसके शव को निकाला गया , मृत्यक मुकेश रामनगर वाराणसी में किसी दुकान पर वेल्डिंग का काम किया करता था ,