मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में तीन दिनों से गायब युवती का शव तालाब में उतराया मिला
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के हरिहरपुर मौजा के एक तालाब में एक युवती का उतराया हुआ शव मिलने से गांव मे हड़कम्प मच गया , मिली जानकारी के अनुसार मुन्नू भारतीय की 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी 7 सितम्बर को घर से शौच के लिए निकली थी , लेकिन वापस वह घर नही लौटी जिसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान थे , जिसकी सूचना सम्बन्धित थाने पर भी परिजन के द्वारा दिया गया था , तीन दिन से गायब युवती का शव तालाब में उतराया देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया , जिसकी सूचना पुलिस को दिया गया , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती के चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे है , बरहाल मौके पर पहुची पुलिस हर पहलू से जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,