मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार टकराया बाइक सवार मौके पर मौत
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के ग्राम डबक धर्म कांटा के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे से टक्कर मार दिया , जिसमे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या, JH10BE 3315 थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डबक धर्म कांटा के पास खड़ी रही , जिसमे पीछे से मोटरसाइकिल UP67J 8336 ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया , जिसमे बाइक चालक सुमित कुमार पुत्र मुन्नू राम उम्र करीब-32 वर्ष निवासी महमूदपुर नई बस्ती थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , सूचना मिलने पर थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी ,