मिर्ज़ापुर जनपद में 86 ट्रको को ओवरलोड व बिना परिवहन प्रपत्र में पकड़ा गया खनन विभाग, वाणिज्यकर एवं परिवहन विभाग को 1.10 करोड़ राजस्व वसूलेगा
मिर्ज़ापुर जनपद में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रभारी अधिकारी खनिज शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में ज्येष्ठ खान अधिकारी मिर्ज़ापुर, खान निरीक्षक एवं प्रवर्तन टीम, खनिज विभाग द्वारा 23 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक चले अभियान में कुल 86 ट्रको को ओवरलोड व खनिज बिना परिवहन प्रपत्र में पकड़ा गया , जिसमे से 52 ट्रको को पुलिस अभिरक्षा दिया गया, तो वही 34 ट्रको का आनलाइन चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार 23 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जाँच की गयी , जाँच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र, आई0एस0टी0पी0, ओवरलोड खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ा गया, जिसमे से थाना अहरौरा में 17 वाहनों को, पुलिस चौकी कजरहट में 01 वाहन को, थाना अदलहाट में 02 वाहनों को, थाना चुनार में 01 वाहन को, पुलिस चैकी सक्तेशगढ़ में 01 वाहन को, थाना मड़िहान में 01 वाहन को, पुलिस चौकी बरकछा में 04 वाहनों को, पुलिस चौकी मण्डी समिति में 06 वाहनों को, पुलिस चौकी अष्टभुजा में 02 वाहनों को, पुलिस चौकी करनपुर में 12 वाहनों को, थाना चील्ह में 03 वाहनों को तथा थाना जिगना में 01 वाहन कुल 52 ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में दिया गया , बाकी 34 ट्रको का ऑनलाइन चालान किया गया , कुल 86 वाहनों को बिना परिवहन प्रपत्र/आई0एस0टी0पी0/ओवरलोड परिवहन के जुर्म में पकड़ा गया, ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो खनन पट्टाधारकों से भी प्रति वाहन रु0 25000.00 शास्ति की वसूली के लिए अलग से कार्यवाही की जाएगी, खनन विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं परिवहन विभाग को लगभग रू0 1.10 करोड़ के राजस्व जुर्माना की वसूली की प्राप्ति होगी,