मिर्ज़ापुर जनपद में 12 घण्टे के चलाये गए विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह में 31 इनमिया व फरार वारन्टी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में चलाये गए 12 घण्टे के विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कुल 31 फरार वारन्टियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, इनमे जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वारण्टी, वांछित, पुरस्कार घोषित सहित अन्य मिलाकर कुल 31 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है,