मिर्ज़ापुर जनपद में फरार पांच वारण्टी गिरफ्तार 18 का किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 18 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी अशोक पुत्र रघुनाथ निवासी कोटवा थाना कोतवाली देहात व राजेश लल्ली यादव निवासी शोभापुर थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया, थाना लालगंज पुलिस भी दो फरार वारण्टी 1. जितेन्द्र पुत्र घनश्याम निवासी लालगंज थाना लालगंज व 2. अवधेश कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी तिलाव थाना लालगंज को गिरफ्तार किया , थाना विन्ध्याचल पुलिस ने एक वारण्टी अशलम पुत्र अशगर निवासी कंतित थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया ,
तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 18 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली शहर में 03, थाना कोतवाली कटरा में 03, थाना कोतवाली देहात में 02, थाना कछवां में 02, थाना चिल्ह में 05, थाना अहरौरा में 02, थाना मड़िहान में 01 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,