मिर्ज़ापुर जनपद में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार 15 का शान्तिभंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 15 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी ज्ञानेश्वर पाठक पुत्र स्व0 हरि प्रसाद निवासी तिवरानी टोला थाना कोतवाली शहर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया , तो वही थाना विन्ध्याचल पुलिस ने भी दो फरार वारण्टी , 1.भइयन गिरी, 2.श्यामा गिरी पुत्रगण सुखदेव गिरी निवासी अष्टभुजा मंदिर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी तीनो वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 15 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 01 , थाना पड़री में 02 , थाना जिगना- में 01 , थाना ड्रमण्डगंज में 02 , थाना चुनार में 04 , थाना जमालपुर में 01 , थाना मड़िहान में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,