मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे 12 वारंटी गिरफ्तार 17 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे बारह वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 16 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने फरार चार वारण्टी 1.मंगरू पुत्र जयराम निवासी बरौधा कचार थाना 2. मंतलाल पुत्र मिठाईलाल निषाद, 3.अशोक पुत्र बसन्तलाल निषाद, 4.लहरी पुत्र कन्हैयालाल सोनकर निवासीगण छोटी बसही थाना कोतवाली कटरा को घर से गिरफ्तार किया , थाना विन्ध्याचल पुलिस ने एक वारण्टी जयप्रकाश कुशवाहा पुत्र बच्चालाल कुशवाहा निवासी अमरावती चौराहा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया , तो थाना चील्ह पुलिस भी एक वारण्टी राजकुमार उर्फ परमात्मा पुत्र पंचम निवासी पुराना बाड़ा मझिगवां थाना चील्ह को उसके घर से गिरफ्तार किया , इसी प्रकार थाना पड़री पुलिस भी एक वारण्टी राजेन्द्र पुत्र सोपारीलाल निवासी धोबही थाना पड़री को गिरफ्तार किया , थाना हलिया पुलिस द्वारा चार वारण्टी 1.लोटई शर्मा, 2.लल्लू शर्मा जगलाल निवासी मुड़पेली थाना हलिया 3.राजकुमार पुत्र महादेव निवासी देवरी थाना हलिया 4.अशोक गुप्ता पुत्र राजेश्ववरी गुप्ता निवासी गुर्गी थाना हलिया को उनके घरों से गिरफ्तार किया , थाना चुनार पुलिस ने एक फरार वारण्टी दशरथ भारती पुत्र रामलखन निवासी देवरिया थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने गिरफ्तार बारहों वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 17 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल में 06 , थाना पड़री में 04 , थाना , लालगंज में 01 , थाना जिगना में 02 , थाना सन्तनगर में 01 , थाना अदलहाट में 02 , थाना जमालपुर में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,