मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे सात वारंटी गिरफ्तार 11 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे सात वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 11 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा फरार दो वारण्टी 1.अतुल कुमार बिन्द पुत्र शम्भूनाथ बिन्द निवासी सेमरी थाना विन्ध्याचल 2.विजयी पुत्र हुबई निवासी बिरौरा थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया , थाना ड्रमण्डगंज पुलिस भी फरार तीन वारण्टी 1.लल्लू पुत्र सिद्धनाथ, 2.छोटका उर्फ राजकुमार पुत्र बुदुल , 3.बालमुकुन्द पुत्र मुखिया निवासीगण देवहट थाना ड्रमण्डगंज को उनके घर से गिरफ्तार किया गया , थाना सन्तनगर पुलिस भी दो वारण्टी 1.मिठाई पुत्र लालमणी, 2.रामनाथ पुत्र लाला निवासीगण बरईपुर थाना सन्तनगर को घर से गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने गिरफ्तार सातो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 26 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना चील्ह में 03 , थाना पड़री में 01 , थाना जिगना में 03 , थाना अहरौरा में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,