मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार 29 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के उप-निरीक्षक भरतलाल पाण्डेय चौकी प्रभारी कचहरी व उप-निरीक्षक अजय कुमार ओझा चौकी प्रभारी वासलीगंज ने दो फरार वारण्टी 1.लोला पुत्र झन्ना निवासी कजरहवा पोखरा थाना कोतवाली शहर, 2.मुर्तजा पुत्र मो0 हनीफ सिद्दकी निवासी गफूर खां की गली वासलीगंज थाना कोतवाली शहर को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार दोनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 29 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 04 , थाना कोतवाली कटरा में 01 , थाना कोतवाली देहात में 07 , थाना चील्ह में 04 , थाना लालगंज में 02 , थाना हलिया में 01 , थाना चुनार में 03 , थाना अदलहाट में 04 , थाना जमालपुर में 02 ,थाना अहरौरा में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,