मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार 11 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 11 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी दीपक सोनकर पुत्र शंकर सोनकर निवासी पक्का पुल थाना कोतवाली कटरा को उसके घर से गिरफ्तार किया , थाना चील्ह पुलिस भी फरार एक वारण्टी नन्हकू पुत्र लालचन्द्र निवासी पुरजागीर थाना चिल्ह को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार दोनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 11 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 02 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना चिल्ह में 04 , थाना लालगंज में 02 ,थाना ड्रमण्डगंज में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,