मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे चार वारंटी गिरफ्तार 19 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी जितेन्द्र कुमार पुत्र बेचू हरिजन निवासी कोटवा पाण्डेय थाना कोतवाली को घर से गिरफ्तार किया , थाना पड़री पुलिस एक वारण्टी प्यारे पुत्र भगेडू निवासी भरपुरा थाना पड़री को उसके घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना लालगंज पुलिस ने फरार दो वारंटी 1. सुरेश पुत्र सन्तलाल, 2.सन्तलाल पुत्र जमुना निवासीगण अटारी थाना लालगंज को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार चारो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 19 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 01 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना कछवां में 01 , थाना पड़री में 01 , थाना सन्तनगर में 02 , थाना चुनार में 06 , थाना जमालपुर में 03 , थाना मड़िहान में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,